लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना के जवानों ने 24 घंटे की चढ़ाई कर खानाबदोश परिवार को मदद पहुंचायी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 13:45 IST

Open in App

जम्मू, 17 मई जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में सैन्यकर्मियों ने 24 घंटे की चढ़ाई के बाद 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित नागिनसुर पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे खानाबदोश बकरवाल समुदाय के एक परिवार को राहत पहुंचाई। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को इस बारे में बताया।

प्रवक्ता ने बताया कि बशीर अहमद अपनी पत्नी, तीन बच्चों और मवेशियों के साथ कठुआ से मारवाह घाटी में नवापंछी के रास्ते में थे। यह समुदाय बर्फबारी के कारण खाद्य सामग्री एवं पशुओं को चारे की कमी होने पर साल में दो बार हरे भरे चारागाह की तलाश में निकलता है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘छतरू उपसंभाग में सेना की गुज्जर बकरवाल चौकी को फोन कर अहमद ने मदद मांगी जिसके बाद चिनगाम चौकी से फौरन बचाव दल रवाना हुआ।’’

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बीच करीब 24 घंटे की चढ़ाई के बाद सैनिक मौके पर पहुंचे और परिवार का पता लगाया तथा उन्हें भोजन, दवाइयों और जरूरी सामग्री दी।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बकरवाल परिवार ने इस मदद के लिए सेना का शुक्रिया अदा किया और बताया कि हर साल उनका डेरा मारवाह घाटी की ओर जाता है और जब भी जरूरत पड़ी है सेना उनकी मदद के लिए आगे आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम