लाइव न्यूज़ :

सेना के जवान ने एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा करने और धमकी देने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:54 IST

एक वीडियो संदेश वायरल हो रहा है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि पी आंजनेयुलु नाम के एक व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के कामारेड्डी जिले में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।

Open in App

तेलंगाना के रहनेवाले सेना के एक जवान ने आरोप लगाया है कि छह एकड़ की उनकी कृषि भूमि पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया है और उनके माता-पिता को मारने की धमकी भी दी। सेना के जवान एस स्वामी जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

उनका एक वीडियो संदेश वायरल हो रहा है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि पी आंजनेयुलु नाम के एक व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के कामारेड्डी जिले में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जवान के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कामारेड्डी जिले के कलेक्टर एन सत्यनारायण ने मंगलवार को कहा कि स्वामी और उनके पिता साई रेड्डी की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मई में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया था।

जांच के बाद पता चला कि यह जमीन विवादित है और अधिकारियों ने 29 मई को रेड्डी को सिविल कोर्ट से संपर्क करने की सलाह दी थी।

वीडियो में जवान ने कहा था, ‘‘ हमारे देश में सभी कहते हैं ‘ जय जवान, जय किसान’ लेकिन जवान या किसान की की संपत्ति की कोई रक्षा नहीं है और उनके जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज किसी अन्य को दे दिये जाते हैं। यह आज मेरे साथ हुआ है, कल आपके साथ भी हो सकता है।’’ उन्होंने वीडियो में राजस्व विभाग और अन्य सरकारी विभागों पर आरोप लगाया है कि इनके संज्ञान में आने के बाद भी उन्होंने उचित प्रतिक्रिया नहीं दी। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो