लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने पुलिस अधिकारी से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:53 IST

Open in App

जम्मू, 19 जून जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक जांच चौकी पर सेना के कुछ जवानों ने एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना पोशाना में हुई जब राजौरी पुलिस थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक समीर जिलानी अपनी बीमार मां से मिलने कश्मीर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जिलानी को मुगल रोड पर चौकी पर तैनात सेना के जवानों ने रोका। मुगल रोड जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाला एक वैकल्पिक मार्ग है।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने एसएचओ पर कथित तौर पर हमला किया। खुद को एक पुलिस अधिकारी बताने के बावजूद एसएचओ के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा, "मुगल रोड पर पोशाना जांच चौकी पर एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की आज की घटना के संबंध में उक्त कर्मियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 234/2021 थाना सुरनकोट में दर्ज की गई है।"

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान