लाइव न्यूज़ :

सेना ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अप्रैल सेना ने शनिवार को हवलदार मोहम्मद सलीम अखून को पुष्पांजलि अर्पित की जिनकी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बदामीबाग छावनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और सभी रैंक के अधिकारियों ने कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने बताया कि अखून छुट्टी पर अपने गांव गए थे और शुक्रवार को जब आतंकवादियों ने उनपर हमला किया तब वे निहत्थे थे।

घायल सैनिक को तुरंत अनंतनाग के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अखून (43) 2004 में प्रादेशिक सेना में शामिल हुए थे और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की बिजबेहरा तहसील के बिजबेहरा गांव के रहने वाले थे।

उनके परिवार में पत्नी व एक बेटी तथा एक बेटा है।

प्रवक्ता ने बताया कि अखून की मय्यत को दफन करने के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया गया है जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ दुख की इस घड़ी में सेना शोकसंप्त परिवार के साथ खड़ी है और उनकी गरिमा तथा सलामती के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन