सेना ने दी सिपाही अरुण सिंह को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:15 IST2021-06-05T20:15:04+5:302021-06-05T20:15:04+5:30

Army pays tribute to Sepoy Arun Singh | सेना ने दी सिपाही अरुण सिंह को श्रद्धांजलि

सेना ने दी सिपाही अरुण सिंह को श्रद्धांजलि

श्रीनगर पांच जून सेना ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गश्त के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सिपाही अरुण सिंह को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बादामीबाग छावनी में आयोजित एक समारोह में चिनार कोर के कार्यवाहक कोर कमांडर मेजर जनरल अनुपम भागी समेत अन्य अधिकारियों ने गौरवान्वित राष्ट्र की ओर से वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 साल के सिपाही अरुण सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। वह पंजाब के पठानकोट जिले के मंगनी गांव कं रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही अरुण सिंह शुक्रवार को सेधाउ से तंगीमार्ग की ओर गश्त लगा रहे थे कि तभी एक लकड़ी का पुल पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह विश्वा नदी में गिर गये। नदी की धारा तेज होने के कारण वह पानी में बह गया। अन्य सैनिकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अरुण सिंह को नदी से निकाला और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अरुण के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल समय में सेना उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Army pays tribute to Sepoy Arun Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे