लाइव न्यूज़ :

सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद चार जवानों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 नवंबर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास विभिन्न सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की घटनाओं में शहीद हुए चार जवानों को सेना ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को गुरेज से उरी सेक्टरों के बीच एलओसी पर कई जगहों पर संघर्ष विराम उल्लंघन में 11 लोग मारे गये थे जिनमें पांच जवान शामिल थे। बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के आधारभूत ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

पाकिस्तान के हमलों में सेना के चार कर्मी, बीएसएफ के एक अधिकारी और छह असैन्य नागरिकों की मृत्यु हो गयी।

सेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सेना ने आज हवलदार हरधन चंद्र रॉय, नाइक सतई भूषण रमेश राव, गनर सुबोध घोष और सिपाही जे रुषिकेश रामचंद्र को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 13 नवंबर को उत्तर कश्मीर में सर्वोच्च बलिदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बादामीबाग छावनी में एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू और सभी अधिकारियों ने गौरवान्वित और कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी।’’

उन्होंने कहा कि रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी के हवलदार रॉय और गनर घोष को उरी सेक्टर में तैनात किया गया था, वहीं मराठा लाइट इन्फेंट्री के नाइक रमेश राव तथा सिपाही रामचंद्र गुरेज सेक्टर में तैनात थे।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के गोलाबारी की जिसमें हमारे बहादुर जवान घायल हो गये। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गयी लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी मृत्यु हो गयी।’’

असम के धुबरी जिले के महेधीपारा गांव के रहने वाले रॉय (38) 2001 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल गांव के रहने वाले रमेश राव (28) 2011 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि घोष (22) 2017 में सेना का हिस्सा बने थे। वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे और उनके परिवार में पत्नी और माता-पिता हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के बहिरेवाड़ी गांव के रहने वाले सिपाही रामचंद्र (20) 2019 में सेना में शामिल हुए थे और उनके परिवार में माता-पिता हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि चिनार कोर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप-निरीक्षक राकेश डोभाल के सर्वोच्च बलिदान को भी सलाम करती है जिन्होंने नौगाम सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान दुश्मनी का कार्रवाई का जवाब देते हुए जीवन न्योछावर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू