लाइव न्यूज़ :

सेना के अधिकारी ने लेह से मनाली की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय कर रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:36 IST

Open in App

जम्मू, 26 सितंबर भारतीय सेना के एक अधिकारी ने लेह से मनाली की 472 किलोमीटर की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय करके 'सबसे तेज एकल साइकिलिंग - (पुरुष)' में नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्ट्रेटजिक स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने शनिवार सुबह चार बजे लद्दाख के लेह से साइकिल यात्रा शुरू की।

प्रवक्ता ने कहा, "लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को (हिमाचल प्रदेश में) लेह से मनाली तक 'सबसे तेज़ सोलो साइकिलिंग - (पुरुष)' में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कुल दूरी 472 किलोमीटर, जबकि ऊंचाई लगभग 8000 मीटर थी।''

उन्होंने कहा कि अधिकारी ने कठिन मौसम स्थिति में पांच प्रमुख दर्रों को पार करते हुए 34 घंटे 54 मिनट में सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र