लाइव न्यूज़ :

सेना के अधिकारी ने साइकिलिंग में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किये

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने दो एकल साइकिलिंग में 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि पन्नू ने 10 अक्टूबर 2020 को लेह से मनाली के बीच 472 किलोमीटर की दूरी महज 35 घंटे और 25 मिनट में तय करके पहला रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उन्होंने कहा कि पन्नू ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को जोड़ने वाले 5,942 किलोमीटर लंबे 'स्वर्णिम चतुर्भुज' पर साइकिल से 14 दिन, 23 घंटे और 52 मिनट में यात्रा पूरी कर दूसरा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।

अधिकारियों ने कहा कि यह साइकिल यात्रा 16 अक्टूबर को नयी दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर 30 अक्टूबर को उसी स्थान पर समाप्त हुई थी।

उन्होंने कहा कि पन्नू को कुछ दिन पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए