लाइव न्यूज़ :

सेना के अधिकारी ने पुणे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 23:26 IST

Open in App

पुणे, 18 अप्रैल सेना के ब्रिगेडियर रैंक के 58 वर्षीय एक अधिकारी ने रविवार को पुणे स्टेशन पर कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह अधिकारी शहर के सशस्त्र बल चिकित्सा कॉलेज (एएफएमसी) में तैनात था।

पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) सदानंद वायसे पाटिल ने कहा, ''अधिकारी अपने वाहन चालक के साथ रेलवे स्टेशन पर आया। वाहन चालक को बाहर छोड़ा और दोपहर करीब सवा 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।''

उन्होंने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सेना के अधिकारी को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर चेन्नई एक्सप्रेस के सामने कूदने की कोशिश करते हुए भी देखा गया।''

सेना की दक्षिणी कमान के एक प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि रेलवे पुलिस ने रक्षा अधिकारियों को पुणे रेलवे स्टेशन पर सेना के एक व्यक्ति की मौक के बारे में जानकारी दी है।

बयान में कहा गया है, ''मृतक की पहचान एएफएमसी में तैनात अधिकारी के रूप में हुई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग