लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: श्रीनगर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या, मामले की हो रही जांच

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 3, 2021 17:01 IST

इससे पहले छह फरवरी को जम्मू संभाग के अखनूर में सेना के एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी। जवान ने खुद को गोली मारकर जान दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना श्रीगनगर के बाहरी क्षेत्र में स्थित खोनमोह की है। घटना श्रीगनगर के बाहरी क्षेत्र में स्थित खोनमोह लेफ्टिनेंट कर्नल ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

जम्मू, 3 मार्च। कश्मीर में एक और सैनिक अधिकारी ने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। श्रीनगर में बाहरी इलाके खानमोह में एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। सैन्य अधिकारी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। सेनाधिकारी की पहचान सुदीप भगत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जिस सर्विस राइफल से अधिकारी ने खुद को गोली मारी थी, वह भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में कार्यरत थे। शिविर में तैनात अधिकारियों व सैन्य जवानों ने बताया कि शिविर में अचानक से चली गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पहले तो लगा कि आतंकियों ने शिविर पर हमला कर दिया है, परंतु जब आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई तो जवान उस और आगे बढ़े जहां से गोली की आवाज आई थी।

जवानों ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वह यह देखकर हैरान हो गए कि लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप भगत सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे। उनकी सर्विस राइफल उनके पास ही पड़ी हुई थी। इससे यही लगता है कि उन्होंने स्वयं अपने आपको गोली मारी है। जवानों ने तुरंत लेफ्टिनेंट कर्नल को उठाया और उन्हें नजदीकी अस्प्ताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि कैंप में मौजूद दूसरे अधिकारियों व जवानों से प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने नहीं आई है कि आखिकर उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी। फिलहाल उन्होंने उनकी सर्विस राइफल को अपने कब्जे में ले लिया है और इस संबंध में मामला दर्ज भी कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी होने पर शव को बटालियन को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे