लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लड़ाई में जीवन का बलिदान करने वाले मेजर को सेना मेडल

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर केतन शर्मा सहित 15 सैनिकों को शुक्रवार को सेना दिवस के अवसर पर उनके अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बादुरा गांव में 17 जून, 2019 को पाकिस्तानी आतंकवादी के एक मकान में मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद मेजर शर्मा ने टीम का नेतृव किया और इस अभियान में आतंकवादी को मार गिराया गया ।

सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने सेना मेडल और प्रशस्तिपत्र शहीद मेजर की पत्नी ईरा मंदर शर्मा को सौंपा। दिल्ली में आयोजित समारोह में शर्मा 19 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग अफसर कर्नल धर्मेन्द्र यादव के साथ उपस्थित हुई थीं।

हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस फिल्ड मार्शन के.एम. करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडिंग इन चीफ बनने की याद में मनाया जाता है। 1949 में फिल्ड मार्शल ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर सर फ्रांसिस बुचर से सेना का कमान लिया था।

सेना दिवस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सेना के सभी छह कमान मुख्यालयों में मनाया जाता है।

प्रशस्तिपत्र के अनुसार, मेजर शर्मा बादुरा अभियान का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल