लाइव न्यूज़ :

थल सेना ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की स्मृति में पुरस्कार शुरू किया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर थल सेना ने कश्मीर के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की स्मृति में एक पुरस्कार शुरू किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट फैयाज (22) को साढ़े तीन साल पहले आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी।

उनकी स्मृति में पुरस्कार राजपूताना राइफल्स ने शुरू किया है, जो भारतीय थल सेना के सबसे पुरानी राइफल रेजीमेंट में से एक है। फैयाज जम्मू क्षेत्र के अखनूर में 2 राजपूताना राइफल्स में पदस्थ थे।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का जीवन एवं सर्वोच्च बलिदान आज के युवा, खासतौर पर घाटी के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा देता है।’’

उल्लेखनीय है कि नौ मई 2017 को फैयाज अपने मामा की बेटी की शादी में शरीक होने दक्षिण कश्मीर के बातपुरा गए थे, जहां से उन्हें आतंकवादियों ने रात करीब 10 बजे अगवा कर लिया। उनका शव कुछ घंटों बाद बरामद हुआ था। उनकी हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि फैयाज की स्मृति में इस साल से ‘कमांडेंट्स मोटिवेशन अवार्ड’ शुरू किया गया है।

अधिकारी ने बताया था कि इस साल का पुरस्कार पुणे के पास खड़गवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 139 वें एनडीए पाठ्यक्रम के कैडेट विजय बहादुर को प्रदान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन