लाइव न्यूज़ :

घुटनों तक जमी बर्फ के बीच गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे सेना के जवान, जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

By अमित कुमार | Updated: January 8, 2021 13:03 IST

कुपवाड़ा की रहने वाली गर्भवती महिला को डिलीवरी होने वाली थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थी। लेकिन बर्फबारी होने के कारण अस्पताल तक जाने की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवान ने एक गर्भवती महिला की मदद कर उसकी जान बचा ली।लगभग 2 किलोमीटर तक घुटने भर बर्फ में पैदल चलकर सेना के जवानों ने महिला को सड़क पर लाने का काम किया। सेना के इस काम ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से वहां का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फ के कारण सड़क-हाइवे बंद है। आम लोगों को वहां कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें सेना के कुछ जवान एक गर्भपति महिला को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। 

दरअसल, कुपवाड़ा के कारलपुरा की रहने वाली गर्भवती नीमा बानो को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। रास्ते बंद होने के चलते वाहन से अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं था। इसके बाद सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया। अस्पताल पहुंच कर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अब महिला, बच्चा दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

आस्पताल में महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। बच्चा और मां की सुरक्षित होने की खबर सुनकर जवानों ने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी की वजह से कश्मीर में दो फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में तो लगातार कई दिनों से बर्फबारी लगातार जारी है। ऐसी जगहों पर 4 फीट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है।

 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह