घुटनों तक जमी बर्फ के बीच गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे सेना के जवान, जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम
By अमित कुमार | Updated: January 8, 2021 13:03 IST2021-01-08T12:59:35+5:302021-01-08T13:03:34+5:30
कुपवाड़ा की रहने वाली गर्भवती महिला को डिलीवरी होने वाली थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थी। लेकिन बर्फबारी होने के कारण अस्पताल तक जाने की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी।

गर्भवती महिला को कंधे पर अस्पताल ले जाते सेना के जवान। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
पिछले कुछ दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से वहां का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फ के कारण सड़क-हाइवे बंद है। आम लोगों को वहां कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें सेना के कुछ जवान एक गर्भपति महिला को अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
दरअसल, कुपवाड़ा के कारलपुरा की रहने वाली गर्भवती नीमा बानो को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। रास्ते बंद होने के चलते वाहन से अस्पताल तक पहुंचना संभव नहीं था। इसके बाद सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया। अस्पताल पहुंच कर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अब महिला, बच्चा दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Neema Bano was in the final stages of her pregnancy. It was snowing heavily & roads were blocked. Not knowing what to do, her father called Kilo Force (Rashtriya Rifles) for help. Soldiers carried her on their shoulders for hours, to a hospital.
— Major Gaurav Arya (Retd) (@majorgauravarya) January 7, 2021
Mother and baby are both fine 😊 pic.twitter.com/RtkrtHGbmN
आस्पताल में महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। बच्चा और मां की सुरक्षित होने की खबर सुनकर जवानों ने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी की वजह से कश्मीर में दो फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में तो लगातार कई दिनों से बर्फबारी लगातार जारी है। ऐसी जगहों पर 4 फीट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है।
J&K: Army troops at Karalpura in Kupwara, along with battlefield nursing assistant, carried a pregnant woman from her home to the main road on a cot - walking for about 2 km amid knee-deep snow on 5th Jan. She was then taken to a hospital where she later gave birth to a boy. pic.twitter.com/95M8bCBxOQ
— ANI (@ANI) January 7, 2021