लाइव न्यूज़ :

सेना के जवान का रतलाम में अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:32 IST

Open in App

रातलाम, तीन दिसंबर मणिपुर में गोली लगने से मारे गए सेना के एक जवान का मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के उनके पैतृक गांव मावता में शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि लोकेश कुमावत (22) की बृहस्पतिवार को मणिपुर के इंफाल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी।

जावरा के अनुविभागीय दंडाधिकारी हिमांशु प्रजापति ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जवान की मौत कैसे हुई और चूंकि सेना और इंफाल पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए उन्हें अभी ‘‘शहीद’’ का दर्जा नहीं दिया गया, जिसके कारण सैन्य सम्मान के बिना दाह संस्कार किया गया।’’

परिजन ने सेना द्वारा जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। प्रजापति ने कहा कि जवान के परिवार के आपत्ति जताने पर स्थानीय अधिकारियों ने उनसे बातचीत की।

इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सेना के जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमावत सेना की इंफाल इकाई में तैनात थे और आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में शहीद हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट