लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान शहीद

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:56 IST

Open in App

जम्मू, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। उन्होंने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया और उसमें विस्फोट हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि जवान को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही वैद्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के घुमारवीं गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां वनिता देवी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सिपाही कमल देव वैद्य एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरक और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं