लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान शहीद

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:00 IST

Open in App

जम्मू/हमीरपुर, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। उन्होंने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि जवान को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही वैद्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के घुमारवीं गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां वनिता देवी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सिपाही कमल देव वैद्य एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरक, कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।’’

सिपाही कमल देव वैद्य की मौत की सूचना मिलते ही घुमारवीं गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग शहीद जवान के घर के बाहर एकत्र हो गए और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शहीद जवान के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए जवान के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे