लाइव न्यूज़ :

नोएडा में छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:13 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन दिसंबर नोएडा पुलिस ने एक सोसाइटी में रहने वाली छात्रा से अश्लील हरकत करने तथा उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सेना के एक जवान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीटा-2 थाना के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा सेक्टर में एक सोसाइटी में रहने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर उसकी सुनील बैंसला नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई, जो मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। लड़की ने बैंसला पर अश्लील हरकत करने और परिजन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सेना में कांस्टेबल पद पर तैनात है। उचित माध्यम से सेना के अधिकारियों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह