लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को गोपनीय सूचना देने के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:14 IST

Open in App

अंबाला, 14 अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचना देने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कुमार अंबाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र के कोडवा खुर्द गांव का निवासी है और सेना की अभियांत्रिकी रेजीमेंट में हवालदार के पद पर कार्यरत है। कुमार इस समय मध्यप्रदेश के भोपाल में तैनात है।

पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि कुमार कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था। उन्होंने बताया कि कुमार के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ गोपनीय सूचनाएं और तस्वीरें साझा कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कुमार के दो मोबाइल फोन को जब्त किया गया है जिससे वह सूचनाएं साझा करता था। अख्तर ने बताया कि पुलिस मोबाइल फोन की विस्तृत जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि कुमार वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुआ था और वर्ष 2018 से ही जासूसी में संलिप्त है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुमार ने स्वीकार किया कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ कुछ सूचनाएं साझा की हैं।

उन्होंने बताया कि कुमार के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार को बृहस्पतिवार शाम को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया