लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में बच्ची से बलात्कार के प्रयास का आरोपी सेना का जवान पकड़ा गया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:24 IST

Open in App

पुणे, एक जून सेना के एक जवान पर महाराष्ट्र में चलती ट्रेन के शौचालय में आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास का आरोप लगा है।

यह घटना मंगलवार तड़के हुई, जब आरोपी ने पहले तो कथित तौर पर बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया और जब बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए विरोध किया तो जवान ने पीड़िता को चलती ट्रेन से फेंक फेंक दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में बच्ची ने पुलिस को जवान का हुलिया बताया, जिसकी सहायता से आरोपी को पकड़ा जा सका।

उन्होंने बताया कि यह घटना गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में लोणद और सालपा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

जीआरपी की पुणे संभाग के पुलिस अधीक्षक सदानंद वइसे पाटिल ने कहा, '' बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ दिल्ली जा रही थी।''

उन्होंने कहा कि आरोपी प्रभु मलप्पा उपहार बच्ची को गहरी नींद में सोने के दौरान उठाकर शौचालय में ले गया।

पाटिल ने कहा कि जब आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की तो वह जाग गई और उसने विरोध के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी ने तब बच्ची से उसे उसके माता-पिता के पास ले जाने की बात कही लेकिन शौचालय ये बााहर आकर उसने पीड़िता को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि उस समय ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बच्ची घायल हुई और मंगलवार तड़के स्थानीय लोगों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया।

पाटिल ने कहा कि अस्पताल में बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही आरोपी जवान का हुलिया भी बताया, जिसकी मदद से उसे पकड़ा जा सका।

उन्होंने कहा कि तत्काल ही ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया और बच्ची के बताए विवरण के अनुसार 30 संदिग्धों को पकड़ा। बाद में बच्ची ने आरोपी उपहार की शिनाख्त की।

आरोपी उपहार नायक रैंक पर उत्तर प्रदेश के झांसी में तैनात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर