लाइव न्यूज़ :

महिला को डूबने से बचाने के लिए युवक को सेना ने किया सम्मानित

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:26 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक महिला को डूबने से बचाने के लिए सेना ने एक युवक को रविवार को सम्मानित किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि करोल गांव के मेहराज अहमद ने महिला को बचाने की खातिर अपनी जान खतरे में डालते हुए दो दिसंबर को चेनाब नदी में छलांग लगा दी थी। वह महिला को जानता नहीं था। अहमद की उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

उन्होंने बताया कि युवक ने अदम्य साहस और तैराकी कौशल का परिचय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जान की परवाह न करते हुए 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद वह लड़की को बचा सका। हालांकि उसने तैराकी में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन फिर भी बहादुर लड़का गहरी नदी में छलांग लगाने से हिचकिचाया नहीं, जबकि वहां से गुजर रहे कई लोग बेबस देखते रहे।’’

प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने रामबन के चंदरकोट में मेहराज को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उसकी नि:स्वार्थ सेवा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह