लाइव न्यूज़ :

उधमपुर में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:06 IST

Open in App

जम्मू, 21 सितंबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर पटनीटॉप के निकट एक घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज, पटनीटॉप क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर जिले के शिवगढ़ धार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

उन्होंने बताया कि दो पायलट-मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत इस घटना में घायल हो गए थे और उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने मृत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

सेना के उत्तरी कमान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सेना कमांडर, उत्तरी कमान और सभी रैंक के अधिकारी पटनीटॉप में ड्यूटी के दौरान 21 सितंबर 2021 को सर्वोच्च कुर्बानी देने वाले बहादुरों को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट के बीच हुई। हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया था। यह हेलीकॉप्टर सेना की एविएशन (विमानन) कोर का है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय पटनीटॉप के ऊपर घना कोहरा छाया था। अधिकारी ने बतयाा कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे थे और उन्होंने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से पायलटों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि सेना के साथ पुलिस की टीम भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंची और घायल पायलटों को अस्पताल पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो