लाइव न्यूज़ :

सेना ने उधमपुर जिला प्रशासन को कोविड से संबंधित राहत सामग्री सौंपी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:09 IST

Open in App

जम्मू, 14 जून सेना की उत्तरी कमान ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिला प्रशासन को ऑक्सीजन सांद्रक, पीपीई किट, फेस मास्क और भाप लेने के उपकरण समेत काफी मात्रा में कोविड-19 संबंधी राहत सामग्री सौंपी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह तीन हफ्तों के अंदर दूसरा मौका है जब उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने जिले में नागरिक प्रशासन को इतनी बड़ी मात्रा में आवश्यक कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति उपलब्ध कराई है।प्रवक्ता ने कहा कि कोविड संबंधी सामग्री उत्तरी कमान की तरफ से उधमपुर सैन्य अड्डे के स्टेशन कमांडर ने उधमपुर की उपायुक्त इंदु कंवल छिब को सौंपी। यह नागरिक प्रशासन की सक्रिय सहायता की सेना की पहल का हिस्सा है।

प्रवक्ता ने कहा, “मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही, उत्तरी कमान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नागरिक प्रशासन और आम लोगों को महामारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।”

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे देश में मूल्यवान इंसानी जीवन को बचाने के लिये कोविड संबंधी सामग्रियों की मांग में काफी वृद्धि देखी गई है।

प्रवक्ता ने कहा, “मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर उत्तरी कमान ने कोविड देखभाल केंद्रों की स्थापना करने, नागरिकों को कोविड संबंधी एहतियातों के बारे में जागरुक करने तथा पूर्व सैनिकों और ‘वीर नारियों’ को नागरिक प्रशासन की मदद से सहायता उपलब्ध कराने के संदर्भ में ठोस कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह