लाइव न्यूज़ :

सेना ने कश्मीर के बारामुला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, तीन जवान घायल

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस प्रयास में चार जवान घायल हो गए तथा एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने का बाद सेना ने उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास एक घुसपैठ रोधी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा, “उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों और सेना के बीच गोलीबारी में तीन सैनिक घायल हो गए और एक घुसपैठिया मारा गया।”

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को सेना की तरफ से चुनौती दी गई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है ताकि किसी और संभावित आतंकी गतिविधि को नाकाम किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस