लाइव न्यूज़ :

वीर पत्नी को सैल्यूट! शहीद कौस्तुभ के सपनों को पूरा करने के लिए कनिका ने अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की सेना की परीक्षा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 29, 2019 08:19 IST

आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महाराष्ट्र के सपूत मेजर कौस्तुभ राणे की पत्नी कनिका राणे ने सेना में भर्ती होने का साहसी निर्णय लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सपूत मेजर कौस्तुभ राणे की पत्नी कनिका राणे ने सेना में भर्ती होने का साहसी निर्णय लिया है. कनिका ने सेना में भर्ती होने के लिए ली जाने वाली परीक्षा भी अव्वल अंकों से उत्तीर्ण कर ली है.

ठाणे, 28 जुलाईः आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महाराष्ट्र के सपूत मेजर कौस्तुभ राणे की पत्नी कनिका राणे ने सेना में भर्ती होने का साहसी निर्णय लिया है. उल्लेखनीय बात यह है कि उनके पति को शहीद हुए अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ है. कनिका ने सेना में भर्ती होने के लिए ली जाने वाली परीक्षा भी अव्वल अंकों से उत्तीर्ण कर ली है. उनका यह निर्णय गर्व करने वाला और सबको प्रेरणा देने वाला है.

शहीद कौस्तुभ राणे नवी मुंबई के शीतल नगर के निवासी थे. वे भारतीय सेना की 36 रायफल बटालियन में मेजर के रूप में कार्यरत थे. 7 अगस्त 2018 को सुबह आतंकवादियों से लड़ते हुए उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था. जब यह खबर पहुंची तब मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में शोक व्याप्त हो गया था. पूरे देश को राणे परिवार पर गर्व महसूस हो रहा था. अब एक बार फिर राणे परिवार की और शहीद मेजर कौस्तुभ राणे की पत्नी की देशभक्ति पर देश गर्व करेगा.

शहीद मेजर राणे की पत्नी कनिका राणे ने पति के शहीद होने के एक वर्ष के भीतर अपने आपको दु:ख से संवारते हुए, एक छोटे से बच्चे को संभालते हुए सेना में भर्ती होने का साहसपूर्ण निर्णय लिया है. कनिका राणे जल्द ही आगे की ट्रेनिंग के लिए चेन्नै जाने वाली हैं. कनिका राणे के लिए पति के शहीद होने के बाद अपने आपको और बच्चे को संभालना, स्वयं सेना में भर्ती होने का निर्णय लेना, उसके लिए आवश्यक परीक्षा की तैयारी करना, उसमें अव्वल अंकों से उत्तीर्ण होना और भर्ती होने के लिए आवश्यक साल भर की ट्रेनिंग के लिए चेन्नै जाने के लिए तैयार होना आसान बात नहीं थी.

कनिका राणे का यह निर्णय उनके बेजोड़ ध्येयवाद की गवाही देने वाला है. इतना ही नहीं अपने पति के कदमों का अनुसरण करते हुए देश की सेवा कर देश को आदर्श पत्नी की प्रेरणा देने वाला है.

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी. लेकिन, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. जवानों ने आतंकवादरोधी कार्रवाई करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया. लेकिन इस मुठभेड़ में सेना के चार जवान भी शहीद हो गए. उनमें महाराष्ट्र के सपूत मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे भी शामिल थे.

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं