लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 00:26 IST

Open in App

भद्रवाह/जम्मू, नौ नवंबर जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के वन क्षेत्र से सेना ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है जिनके पास से चार जिलेटिन छड़ और कुछ फॉस्फोरस सल्फेट बरामद हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने दो भाइयों समेत चार संदिग्धों को रविवार को भद्रवाह नगर से चार किलोमीटर दूर धारा टॉप से पकड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना के जवानों ने वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था।

उन्होंने बताया कि जवानों की मौजूदगी का पता चलने पर धारा गांव के रहनेवाले युवकों ने मोबाइल फोन समेत अपना सामान आग में फेंक दिया।

हालांकि, जवानों ने फोन समेत अन्य सामान अधजली अवस्था में बरामद किया और उनके सिम कार्ड से संपर्कों का डाटा निकाला जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह