लाइव न्यूज़ :

सेना ने श्रीनगर में स्थापित 50 बिस्तर वाली कोविड-19 इकाई जम्मू कश्मीर के लोगों को समर्पित की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 जून भारतीय सेना ने श्रीनगर में स्थापित 50 बिस्तरों वाली कोविड-19 इकाई शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों को समर्पित की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि बटवाड़ा में 216 ट्रांजिट कैंप में स्थापित इकाई का उद्घाटन श्रीनगर के उपायुक्त मोहम्मद एजाज असद ने किया। रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एमरोन मोसावी ने कहा, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के मामलों के तेजी से बढ़ने का मुकाबला करने और कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए भारतीय सेना की चिनार कोर ने शनिवार को कश्मीर की जनता को 50 बिस्तर वाली इकाई समर्पित की।’’

उन्होंने कहा कि इकाई में वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ 10 आईसीयू बिस्तर, ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 20 हाई डिपेंडेंसी यूनिट बिस्तर और 20 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बिस्तर हैं।

अधिकारी ने कहा कि रोगियों के कुशल प्रबंधन के लिए इसमें एक प्रयोगशाला, एक रेडियोलॉजी विभाग और रक्त गैस एनेलाइजर भी है।

पीआरओ ने कहा कि सेना इस इकाई के लिए यहां के 92 बेस अस्पताल से चौबीस घंटे समर्पित डॉक्टर, सैन्य नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर चिनार कोर के चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष, ब्रिगेडियर सी जी मुरलीधरन ने घाटी के लोगों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos