लाइव न्यूज़ :

सेना ने मानवाधिकार मुद्दों से निपटने के लिए नया प्रकोष्ठ बनाया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारतीय सेना ने मानवाधिकारों मुद्दों से निपटने के लिए एक मेजर जनरल की अगुवाई में नया प्रकोष्ठ बनाया है। 13 लाख जवानों वाले बल के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मेजर जनरल गौतम चौहान ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में सेना मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक (मानवाधिकार) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

अतिरिक्त महानिदेशक (मानवाधिकार) उप सेना प्रमुख के अधीन कार्य करेंगे।

सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में इस तरह के अभियान के दौरान सशस्त्र बलों पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

सेना एक व्यापक सुधार प्रक्रिया को लागू करने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल