लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मृत पाए गए सैनिक को सेना कमांडर, अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 सितंबर सेना की 15वें कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय एवं अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जवान शाकिर मंजूर वागे को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका सड़ा-गला शव जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पाया गया था। अपरहण के करीब एक वर्ष बाद उनका शव पाया गया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय और अन्य अधिकारियों ने 162 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) के राइफलमैन शाकिर मंजूर वागे को चिनार कोर युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि दी।’’

उन्होंने कहा कि वागे दो अगस्त 2020 को शोपियां के बालापुर में ड्यूटी पर तैनात थे, तभी वह लापता हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने उनका पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। व्यापक तलाशी के बाद उनका जला वाहन कुलगाम के रामभामा में पाया गया। बहरहाल, सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के बावजूद राफइलमैन शाकिर मंजूर वागे का पता नहीं चल पाया।’’

राइफलमैन शाकिर मंजूर (26) जून 2016 में सेना में शामिल हुए थे। वह शोपियां जिले के ऋषिपुरा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके शव के अवशेष को उनके गृह स्थान पर ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस जघन्य अपराध के षड्यंत्रकारियों को न्याय के शिकंजे में लाने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस