लाइव न्यूज़ :

सेना ने कश्मीर के गांव में बीमार लड़की की मदद के लिये तलाशी अभियान बंद किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:30 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ मार्च जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के क्रालखोड गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद शुरू की गयी घेराबंदी एवं तलाशी अभियान को 11 साल की एक लड़की के बीमार होने की सूचना के बाद तुरंत निलंबित कर दिया गया और उसकी देख रेख के लिये सैनिकों के साथ एक चिकित्सा अधिकारी को वहां भेजा गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

एक राष्ट्रीय राइफल्स की रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी कैप्टन संजना शर्मा ने बताया कि एक बच्ची फर्श पर पड़ी हुयी थी और उसके दांत भिंचे हुये थे और नब्ज की गति तेज थी, जो दौरे पड़ने का संकेत था ।

शर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘मैने जांच की, नब्ज को छोड़ कर सब सामान्य था । नब्ज तेज थी । उसे दौरे पड़े थे । ध्यान उसकी स्थिति को स्थिर करने पर केंद्रित था । जब ऐसा हो गया तो उसके माता पिता को उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिये कहा गया ताकि वह वहां उसे स्नायुरोग विशेषज्ञ को दिखा सके ।’’

शनिवार को हुयी इस घटना को याद करते हुए अधिकारियों ने बताया कि गांव के पुरूषों को पहचान के लिए कतार में खड़ा किया गया था । उन्होंने बताया कि इसी दौरान दो ग्रामीण ने राष्ट्रीय राइफल्स के एक अधिकारी से संपर्क किया था । राष्ट्रीय राइफल्स का गठन कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में आतंकवाद से मुकाबले के लिये किया गया है।

राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी को उन दोनों ने बताया कि एक लड़की की हालत गंभीर है और वह अपने घर में गिर गयी है।

उस दिन कोई आतंकवादी नहीं मिला । एक राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल कपिल मोहन सहगल ने इसके बाद बिना समय गंवाये अपने सैनिकों से इस अभियान को रोकने का निर्देश दिया और शर्मा से कहा कि वह पहले वह उस लड़की को जा कर देखें ।

उन्हें कोई अफसोस नही है । उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक जीवन को बचा लिया । आतंकवाद से लड़ना कश्मीर में सेना के एजेंडे में सबसे ऊपर हो सकता है, लेकिन एक निर्दोष की जान बचाना अब भी सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर