लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख ने जम्मू में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:19 IST

Open in App

जम्मू, 19 अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और उन्हें क्षेत्र में जमीनी स्थिति तथा वहां चल रहे घुसपैठ रोधी अभियानों की जानकारी दी गयी।

जनरल नरवणे घाटी में आतंकवादियों के हाथों आम नागरिकों की हत्याओं की बढ़ती घटनाओं और पुंछ तथा राजौरी जिलों के जंगलों में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियान के बीच दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। आतंकवाद रोधी अभियान में पिछले एक हफ्ते में नौ जवान शहीद हो गए हैं।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशक (एडीजीपीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने नियंत्रण रेखा पर व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। सेना प्रमुख को कमांडरों ने मौजूदा हालात और घुसपैठ रोधी अभियान के बारे में जानकारी दी।’’

कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में इस महीने आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत हो गयी। इनमें पांच गैर स्थानीय मजदूर, अल्पसंख्यक समुदायों के दो शिक्षक और एक लोकप्रिय दवा दुकानदार शामिल है।

आम नागरिकों की हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोगों को सजा देकर खून के एक-एक कतरे का बदला लेने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख ने राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों का दौरा किया, जहां 11 अक्टूबर के बाद से मेंढर, सुरनकोट और थानामंडी के जंगली इलाकों में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने का व्यापक अभियान चल रहा है।

सुरनकोट के वन्य क्षेत्र में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि गत बृहस्पतिवार को मेंढर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में चार जवान शहीद हो गए।

आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान मंगलवार को नौवें दिन भी जारी है। आतंकवादियों को साजो-सामान संबंधी मदद देने के सिलसिले में अभी तक मां-बेटे समेत आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह