लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:49 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जून सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने बृहस्पतिवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया और अभियान संबंधी उच्च स्तरीय तैयारियों के लिए सैनिकों की प्रशंसा की।

घाटी में संपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए जनरल बुधवार को कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।

सेना ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जनरल एम.एम. नरवणे ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया।’’

सेना की ओर से बताया गया कि स्थानीय कमांडरों ने सेना प्रमुख को वर्तमान के सुरक्षा हालात की जानकारी दी तथा आतंकादियों की घुसपैठ की कोशिशों को विफल करने के लिए किए गए उपायों की भी जानकारी दी।

सेना ने कहा, ‘‘सेना प्रमुख ने जवानों के साथ बातचीत की और अभियान संबंधी उनकी उच्च स्तर की तैयारियों तथा ऊंचा मनोबल बनाकर रखने के लिए उनकी सराहना की।’’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद जनरल नरवणे ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. पांडेय के साथ आंतरिक इलाकों की इकाइयों का दौरा किया जहां पर स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति के बारे में सेना प्रमुख को अवगत कराया।

अधिकारी ने बताया कि जनरल नरवणे को युवाओं को कट्टरपंथी गतिविधियों और आतंकवादी रैंकों में भर्ती करने में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें नाकाम करने को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि स्थानीय आतंकवादियों के आत्मसमर्पण और युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने से रोकने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

सेना प्रमुख का यह दौरा इस मायने में विशेष महत्व रखता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम जारी रहने के 100 दिन पूरे हुए हैं।

सैनिकों से बातचीत के दौरान सेना प्रमुख ने जवानों और कमांडरों को कोविड-19 और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की दोहरी चुनौतियों से लगातार लड़ने के लिए उनकी सराहना भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल