लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) उन्हें सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे। भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय सेना ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में उन्हें जानकारी देंगे।’’ उसने कहा, ‘‘सेना प्रमुख अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और सैनिकों तथा कमांडरों से बातचीत करेंगे।’’

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था। जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला था। बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है