लाइव न्यूज़ :

थलसेना प्रमुख नरवणे ने अमेरिकी सेना प्रमुख मैक्कोनविले से बात की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने अपने अमेरिकी समकक्ष जनरल जेम्स सी मैक्कोनविले से मंगलवार को टेलीफोन पर बात की और दोनों के बीच चर्चा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों में मजबूती तथा कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने पर केंद्रित रही।

अधिकारियों ने बताया कि नरवणे और मैक्कोनविले ने उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को विस्तारित करने के तौर-तरीकों पर बात की।

उन्होंने कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने पर भी चर्चा की।

भारतीय सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल जेम्स सी मैक्कोनविले से टेलीफोन पर बात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।’’

भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू