लाइव न्यूज़ :

थलसेना प्रमुख नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:25 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। एक रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगालैंड में दीमापुर पहुंचने के बाद थल सेना प्रमुख को सेना के अधिकारियों ने उत्तरी सीमा के साथ ही असम, नगालैंड, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सेना की संचालन तैयारियों के बारे में अवगत कराया।

अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि थल सेना प्रमुख को नगा शांति वार्ता की प्रगति से भी वाकिफ कराया गया।

नरवणे ने मंगलवार को नगालैंड और मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के विभिन्न मुख्यालयों का दौरा किया और जमीनी हालात से अवगत हुए ।

बयान में कहा गया, ‘‘थल सेना प्रमुख ने सुदूर क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से बातचीत की और संचालन तैयारियों, मनोबल और जनता अनुकूल अभियानों के लिए उनकी सराहना की।’’

नरवणे ने नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से राज्य में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की।

थल सेना प्रमुख बुधवार को असम राइफल्स द्वारा चलाए जाने वाले कोहिमा अनाथालय के नए आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र