लाइव न्यूज़ :

थल सेना प्रमुख नरवणे ने कोहिमा अनाथालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:14 IST

Open in App

कोहिमा/नयी दिल्ली, 25 नवंबर पूर्वोत्तर के दौरे के दौरान थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने नगालैंड के कोहिमा में एक अनाथालय के नए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में बताया ।

कोहिमा में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि इलाके में कई अनाथालयों के संचालन में मदद करने वाली असम राइफल्स इस अनाथालय का संचालन करेगी।

अनाथालय में 26 बच्चियों समेत 95 बच्चे हैं और यह नगालैंड की राजधानी से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के किनारे स्थित है। जापुतो अंगामी ने 1973 में इसकी स्थापना की थी और अब उनकी बेटी नेबानू अंगामी इसकी देखरेख का काम करती हैं।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान थल सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों समेत असम, नगालैंड, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में संचालन तैयारियों की समीक्षा की। नरवणे नगालैंड और मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के कार्यालयों में भी गए। दौरे के समापन के बाद थल सेना प्रमुख दिल्ली रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू