लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख नरवणे ने पोखरण का दौरा किया, विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के पोखरण में विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी जिसमें घरेलू निर्माताओं द्वारा विकसित की जा रही तोपें भी शामिल थीं।

अधिकारियों ने बताया कि नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का भी दौरा किया जहां वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें इस क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

सेना ने कहा कि जैसलमेर पहुंचने के बाद सेना प्रमुख सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन के साथ पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो हुए, जहां उन्होंने स्वदेशी निर्माताओं द्वारा विकसित किए जा रहे उपकरणों सहित विभिन्न तोपों की गोलीबारी देखी।

बयान में कहा गया, ‘‘बाद में सेना प्रमुख ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्हें कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और अन्य कमांडरों ने परिचालन स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी।’’

सेना ने कहा कि जनरल नरवणे ने कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनसे प्रशिक्षण और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘सेना प्रमुख ने बल की संरक्षण उपायों का पालन करने और कोविड-19 महामारी से निपटने में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने के लिए उनकी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos