लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख नरवणे ने अमेरिका के वरिष्ठ कमांडर के साथ बातचीत की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के विशेष अभियान कमान के कमांडर जनरल रिचर्ड डी क्लार्क के साथ बातचीत की जो द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित रही।

जनरल क्लार्क तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका के विशेष अभियान कमान, यूएसएसओसीओएम के कमांडर जनरल रिचर्ड डी. क्लार्क ने जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।’’

अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न आयामों पर बातचीत में इसे और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

समझा जाता है कि जनरल नरवणे और जनरल क्लार्क ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।

जनरल नरवणे से मुलाकात से पहले अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सेना ने कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को बढ़ाएगी।’’

साथ ही, जनरल नरवणे ने यूनान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चारलाम्पोस लालौसिस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत भारत और यूनान के बीच रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित रही।

पिछले कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बीसीए) किया था। यह समझौता दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य प्रौद्योगिकी, रसद और भू-स्थानिक मानचित्रों को साझा करने का प्रावधान करता है।

दोनों देशों ने दो वर्ष बाद कम्युनिकेशंस कम्पैटेबिलिटी एंड सिक्युरिटी एग्रीमेंट (सीओएमसीएएसए) नामक एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और अमेरिका द्वारा भारत को उच्चस्तीय प्रौद्योगिकी की बिक्री सक्षम बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित