लाइव न्यूज़ :

PoK वाले बयान पर सेना प्रमुख को मिला आठवले का समर्थन, कहा-आतंकवादी संगठनों उखाड़ फेंकने के लिए सैन्य कार्रवाई की जरूरत

By भाषा | Updated: January 12, 2020 17:58 IST

उल्लेखनीय है कि शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सेना प्रमुख ने कहा था, ‘‘जहां तक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की बात है तो पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा होने संबंधी संसद का कई साल पुराना प्रस्ताव है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने के उस बयान का समर्थन कियाआठवले ने कहा कि पीओके में भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी संगठनों का ठिकाना है

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीतिक नेतृत्व से अनुमति मिलने पर सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर नियंत्रण कर सकती है।

आठवले ने कहा कि पीओके में भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी संगठनों का ठिकाना है और उनको उखाड़ फेंकने के लिए सैन्य कार्रवाई की जरूरत है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं सेना प्रमुख नरवणे के उस बयान का समर्थन करता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार से आदेश मिलने पर सेना पीओके में सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि देश को अपने सैन्य बलों की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सेना प्रमुख ने कहा था, ‘‘जहां तक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की बात है तो पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा होने संबंधी संसद का कई साल पुराना प्रस्ताव है। अगर संसद चाहेगी कि वह हिस्सा भी हमारा होना चाहिए और अगर इसका आदेश हमें मिले तो निश्चित तौर पर हम कार्रवाई करेंगे।’’

सेना प्रमुख फरवरी 1994 में पारित संसद के प्रस्ताव का उल्लेख कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर का इलाका खाली करना चाहिए जिस पर आक्रमण के जरिये कब्जा किया गया है। 

टॅग्स :मनोज मुकुंद नरवानेपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे