लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पूर्वोत्तर की सीमाओं पर सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 01:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को उत्तरी सीमाओं पर सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों के साथ-साथ असम, नगालैंड और मणिपुर में सेना के उग्रवाद निरोधक अभियानों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनरल नरवणे सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सेना की पूर्वी कमान के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नगालैंड के दिमापुर पहुंचे।

पूर्वी कमान के पास अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ सिक्किम के सेक्टरों के अलावा कई अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

सेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को, सेना प्रमुख को पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफ स्पीयर कॉर्प्स, लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने उत्तरी सीमाओं पर परिचालन तैयारियों के साथ-साथ असम, नगालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी।

आज शाम को, जनरल नरवणे ने नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री नीफियू रियो से मुलाकात कर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos