लाइव न्यूज़ :

थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने रविवार को सऊदी अरब के ‘रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज’ के कमांडर जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतीर के साथ व्यापक बातचीत की। जनरल नरवणे सैन्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए जमीन तैयार करने की खातिर खाड़ी देश की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर हैं।

जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद रियाद पहुंचे। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की भारतीय सेना के किसी प्रमुख की पहली यात्रा है।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया कि थल सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को ‘रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज’ के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल नरवणे ने जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतीर के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है और खाड़ी क्षेत्र में वह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच समग्र सामरिक संबंधों में घनिष्टता आयी है।

दोनों देशों के बढ़ते संबंधों के तहत सऊदी अरब ने पिछले साल भारत में पेट्रोकेमिकल, बुनियादी ढांचे और खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की योजना की घोषणा की थी।

एक अन्य महत्वपूर्ण कदम में, पिछले साल दोनों देशों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना करने का फैसला किया था।

थल सेनाध्यक्ष का सऊदी अरब के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय जाने और संस्थान में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

सेना प्रमुख बुधवार को दोनों देशों के दौरे पर रवाना हुए थे। उससे पहले सेना ने कहा कि जनरल नरवणे विभिन्न रक्षा संबंधी मुद्दों पर सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर सऊदी अरब और भारत के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। ।

सऊदी अरब ऊर्जा का भी एक प्रमुख स्रोत है और भारत कच्चे तेल की आवश्यकता का लगभग 18 प्रतिशत वहीं से आयात करता है।

सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सऊदी सेना के जनरल फय्याद बिन हामिद अल-रूवैली ने रविवार को अपने कार्यालय में जनरल नरवणे की अगवानी की। जनरल नरवणे ने सऊदी अरब के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान साझा हितों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इससे पहले जनरल नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमेरी के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू