लाइव न्यूज़ :

थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे यूएई, सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएएई) और सऊदी अरब की छह दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। किसी भारतीय थलसेना प्रमुख की खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक रूप से दो महत्वपूर्ण देशों की अब तक की यह पहली यात्रा है।

जनरल नरवणे की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंध प्रदर्शित होते हैं और इससे रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नये आयाम खुलने की उम्मीद है।

कई अरब देशों के साथ इजराइल के सामान्य हो रहे संबंधों और ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फख्रीजादेह की हत्या से उपजी स्थिति सहित खाड़ी क्षेत्र में तेजी से घट रही घटनाओं के बीच जनरल नरवणे की यह यात्रा हो रही है।

जनरल नरवणे का पहला गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात होगा, जहां वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे।

थल सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की नौ से 14 दिसंबर तक की यात्रा पर रवाना हुए हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘अपनी यत्रा के दौरान, वह इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है कि यह पहला मौका है जब कोई भारतीय थल सेना प्रमुख यूएई और सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं।’’

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक थलसेना प्रमुख 13 से 14 दिसंबर तक सऊउी अरब की यात्रा करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘वह सऊदी अरब और भारत के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। ’’

बयान में कहा गया है कि जनरल नरवणे रॉयल सऊदी लैंड बल के मुख्यालय और किंग अब्दुल अजीज मिलिट्री एकेडमी का भी दौरा करेंगे।

थल सेना प्रमुख के सऊदी अरब के राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा करने और संस्थान के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बहरीन और यूएई की यात्रा के कुछ दिनों बाद जनरल नरवणे की खाड़ी क्षेत्र की यह यात्रा हो रही है।

पिछले कुछ वर्षों में सऊदी अरब और यूएई के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।

भारत और सऊदी अरब ने पिछले साल एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रणनीतिक रूप से अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक रणनीतक साझेदारी परिषद की स्थापना की थी।

समझा जाता है कि सऊदी अरब रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन के लिए भारत के साथ सहयोग करने को इच्छुक है।

चीन, अमेरिका और जापान के बाद सऊदी अरब , भारत का चौथा व्यापारिक साझेदार है और ऊर्जा (तेल) का एक बड़ा स्रोत है। भारत इस देश से अपने कच्चे तेल की जरूरत का करीब 18 प्रतिशत आयात करता है। सऊदी अरब भारत के लिए एलपीजी का भी एक बड़ा स्रोत है।

पिछले महीने, थलसेना प्रमुख ने नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा की थी, जिसके महत्वपूर्ण कूटनीतिक मायने हैं।

अक्टूबर में जनरल नरवणे ने विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला के साथ म्यामां की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

कारोबारईपीसी क्षेत्रः 2030 तक 2.5 करोड़ से अधिक नौकरी?, 2020 के बाद से भर्ती मांग में 51 प्रतिशत की वृद्धि

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित