लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर थलसेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने मंगलवार को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा से विस्तृत बातचीत की। दोनों देशों के सेना प्रमुखों के बीच क्षेत्र में लगातार बदलते सुरक्षा माहौल की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव संबंधी चिंताओं के बीच जनरल शर्मा चार दिन की भारत यात्रा पर आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल नरवणे और जनरल शर्मा ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर एक-दूसरे से विचार साझा किए तथा क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

वार्ता से पहले नेपाली सेना के प्रमुख ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जनरल शर्मा ने रक्षा सचिव अजय कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी से भी भेंट की तथा रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया कि दोनों प्रमुखों के बीच पारस्परिक हित के मुद्दों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

देश में 1950 में शुरू की गई परंपरा के अनुरूप नेपाली सेना के प्रमुख जनरल शर्मा को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद उपाधि दी जाएगी।

नेपाल ने भी नवंबर 2020 में वहां गए जनरल नरवणे को ‘नेपाली सेना के जनरल’ की मानद उपाधि दी थी।

क्षेत्र के संपूर्ण रणनीतिक हितों के दृष्टिकोण से भारत के लिए नेपाल बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के नेता अकसर पुराने समय से चले आ रहे ‘बेटी-रोटी’ के संबंध का हवाला देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू