लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने अपने नेपाली समकक्ष से बात की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को अपने नेपाली समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान क्षेत्र में विकसित सुरक्षा परिदृश्य की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य और रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि वार्ता दोनों देशों के बीच जारी सैन्य सहयोग के साथ-साथ इसे और विस्तार देने के तरीकों पर केंद्रित रही।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एमएम नरवने, सीओएएस ने नेपाल के थल सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की।’’

अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और क्षेत्र पर इसके संभावित प्रभाव पर बढ़ती चिंताओं के बीच यह वार्ता हुई।

नेपाल इस क्षेत्र में अपने समग्र रणनीतिक हितों के संदर्भ में भारत के लिए महत्वपूर्ण है, और दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर सदियों पुराने ‘‘रोटी बेटी’’ संबंधों का उल्लेख किया है।

गौरतलब है कि जनरल नरवणे ने पिछले नवंबर में काठमांडू का दौरा किया था और उस दौरान उन्होंने जनरल थापा सहित नेपाल के शीर्ष सैन्य और असैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां