लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे श्रीलंका यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को रवाना हुए। इस दौरान वह द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से संबंधित मुद्दों से निपटने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश सचिव द्वारा द्वीप राष्ट्र की यात्रा करने और कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए देश के शीर्ष नेताओं के साथ व्यापक बातचीत करने के कुछ दिन बाद जनरल नरवणे श्रीलंका यात्रा पर जा रहे हैं।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ इस दौरान श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे तथा भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।’’

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्तमान में, दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ ही एक विशाल सैन्य अभ्यास कर रही है। ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास का आठवां संस्करण चार अक्टूबर को श्रीलंका के अमपारा स्थित ‘कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल’ में शुरू हुआ था, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच एक त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग वार्ता में भाग लेने के लिए पिछले साल नवंबर में कोलंबो की दो दिवसीय यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे