लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल रवाना

By भाषा | Updated: November 14, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहूदी राष्ट्र के लिए रवाना हुए।

सेना प्रमुख की यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार द्वारा रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके तलाशने के लिए इजराइल की यात्रा के हफ्तों बाद हो रही है।

अगस्त में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इजराइल की यात्रा की थी।

सेना ने एक ट्वीट कर कहा, “सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देना है।”

अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवणे दोनों देशों के बीच समग्र सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजराइल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह