लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:54 IST

Open in App

श्रीनगर/नयी दिल्ली, दो जून सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे केंद्र शासित प्रदेश के वर्तमान सुरक्षा हालात का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचे।

भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम जारी रहने के 100 दिन पूरे होने पर सेना अध्यक्ष का दौरा हो रहा है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर पहुंचने के बाद जनरल नरवणे ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे के साथ आंतरिक इलाकों की इकाइयों का दौरा किया जहां पर स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति के बारे में सेना प्रमुख को अवगत कराया।

अधिकारी ने बताया कि जनरल नरवणे को युवाओं को कट्टरपंथी गतिविधियों और आतंकवादी रैंकों पर भर्ती करने में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें नाकाम करने को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय आतंकवादियों के आत्मसमर्पण और युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से रोकने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।

सैनिकों से बातचीत के दौरान सेना प्रमुख ने जवानों और कमांडरों को कोविड-19 और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की दोहरी चुनौतियों से लगातार लड़ने के लिए उनकी सराहना भी की।

इस बीच, जनरल नरवणे ने बुधवार शाम को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की और वर्तमान चुनौतियों के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में लंबे समय के लिए शांति बरकरार रखने को लेकर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान