लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने की रॉयल भूटान आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर जनरल बट्टू त्सेरिंग से बातचीत की और दोनों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

देानों सैन्य अधिकारियों के बीच टेलीफोन पर यह बातचीत इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे के बीच हुई है।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने रॉयल भूटान आर्मी के ऑपरेशंस ऑफिसर जनरल बट्टू त्सेरिंग के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’’

शुक्रवार को तिब्बत पर चीन सरकार द्वारा श्वेत पत्र के अनुसार चीन भारत, भूटान और नेपाल के साथ लगती तिब्बत की सीमा के आसपास सुदूर गांवां में बुनियादी ढांचे को विकसित करने की अपनी कोशिशें तेज कर रहा है।

चीन की 450 किलोमीटर सीमा भूटान से मिलती है लेकिन वहां अबतक सीमा का रेखांकन नहीं किया गया है।

भूटान अपनी अवस्थिति के चलते भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम देश है तथा दोनों ही पक्ष रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विविध क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग