लाइव न्यूज़ :

भारत कोरोना महामारी से लड़ रहा है और पाकिस्तान केवल आतंकवाद एक्सपोर्ट करने में बिजी है: सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2020 13:47 IST

जम्मू -कश्मीर में पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में आज सुबह (17 अप्रैल) को लगभग 11 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से LOC पर कई बार सीजफायर का उल्लघंन किया है। 

नई दिल्ली: सेना अध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवाने  ने कहा है कि जब दुनिया और भारत कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और अपने पड़ोसियों की मदद कर रहा है, लोगों को दवा दे रहा है तो ऐसे वक्त में पाकिस्तान केवल आतंकवाद एक्सपोर्ट कर रहा है।  सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे यह बयान वीडियो जारी कर कहा है। एम.एम. नरवाने ने कोरोना वायरस पर अपडेट देते हुए कहा है कि अब तक भारतीय सेना में केवल 8 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 2 डॉक्टर और 1 नर्सिंग असिस्टेंट हैं।  लद्दाख में एक मामला था, अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है, उसने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। 

सेना अध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवाने ने कहा है, हम इस वक्त कोरोना से लड़ रहे हैं बाकी दुनिया के देश भी ऐसा ही कर रहे हैं, एक-दूसरे को मेडिकल हेल्प दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद एक्सपोर्ट करने में बिजी है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ के बाद दौरा करने गए सेना अध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवाने ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि हमें कोरोना से लड़ाई भी लड़नी है और पड़ोसी देशों की ओर से हो रही परेशानियों को भी देखना है। 

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया और भारत इस महामारी के खतरे से जूझ रहे हैं, हमारा पड़ोसी हमारे लिए लगातार मुसीबत बढ़ा रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से LOC पर कई बार सीजफायर का उल्लघंन किया है। 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के दायरू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह में इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे। मुठभेड़ अभी चल रही है।

टॅग्स :भारतीय सेनाकोरोना वायरसपाकिस्तानकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन