लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनर नरवणे ने की कजाखस्तान के अपने समकक्ष से वार्ता

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को कजाखस्तान के अपने समकक्ष मेजर जनरल तलगत ममिर्तायेविच कोइबाकोव के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

कजाखास्तान की चीन के साथ 1780 किलोमीटर सीमा मिलती है। लेकिन भारत के विपरीत कजाखस्तान का चीन के साथ कोई सक्रिय सीमा विवाद नहीं है।

पूर्वी लद्दाख में पांच मई,2020 को भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध पैदा हुए सालभर से भी अधिक समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच 45 साल में पहली बार इस गतिरोध के दौरान सैनिकों की जान गयी थी।

भारत और चीन के बीच सैनिकों को पीछे हटाने पर बहुत कमी प्रगति हुई है, केवल पैंगोग झील से सैनिक हटे हैं, जबकि टकराव के अन्य स्थानों पर ऐसे ही कदमों के लिए वार्ता जारी है।

भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘ सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कजाखस्तान की थलसेना के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल तलगत ममिर्तायेविच कोइबाकोव के साथ टेलीफोन पर बातचीत की एवं द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos